प्रतापगढ़: सुल्तानपुर गांव से पुलिस और अग्निशमन विभाग ने भारी मात्रा में पटाखा किया बरामद, सीओ नगर ने दी जानकारी
रानीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से स्थानीय पुलिस व अग्निशमन विभाग द्वारा भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद किया गया है। वहीं पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। इस संबंध में सीओ नगर ने रविवार दोपहर 2:00 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और दुकान व गोदाम को सीज कर दिया गया है।