वारासिवनी: नरोड़ी में पक्की सड़क और सभामंच की सौगात, ग्रामीणों ने विधायक विवेक पटेल का जताया आभार
ग्राम नरोड़ी में ग्रामीणों को 12.30 लाख रुपए की लागत से पक्की सड़क और 5 लाख रुपए के सभामंच की सौगात मिली। सड़क शिव मंदिर से दौलत चौहान के घर तक बनेगी। सौगात पर ग्रामीणों ने विधायक विवेक पटेल का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों ने चुनाव में आशीर्वाद दिया है, इसलिए क्षेत्र का विकास करना उनकी जिम्मेदारी है।