भीलवाड़ा: सांसद ने केंद्रीय मंत्री से भीलवाड़ा के लिए हवाई सेवाओं की चर्चा की, टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिल्ली में देश के कानून मंत्री एवं पार्लियामेंट्री अफेयर राज्य मिनिस्टर अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर उन्हें भीलवाड़ा आने के लिए आमंत्रित किया। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया, टेक्सटाइल फेडरेशन के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने की गुजारिश की।