मुलताई: मुलताई नगर में शरद पूर्णिमा का उत्सव, खुले आसमान में पकाई गई खीर, पूर्व कैबिनेट मंत्री भी हुए शामिल
Multai, Betul | Oct 17, 2024 नगर में विभिन्न स्थानों पर बीती रात करीब 12 बजे शरद पूर्णिमा के अवसर पर बड़े बुजुर्गों, महिलाओ द्वारा खुले आसमान के नीचे खीर पकाकर त्यौहार मनाया गया। मुलताई नगर में गजानन मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, जगदीश मंदिर, जय भवानी दुर्गा उत्सव मंडल स्टेशन चौक, नवयुवक दुर्गा उत्सव मंडल आजाद वार्ड आदि स्थानो पर कार्यक्रम का आयोजन कर प्रसादी वितरण की गई।