बेंगाबाद: फिटकोरिया गांव में नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फिटकोरिया गांव में एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार को 10 बजे मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम छात्रा ने गमछे से पंखे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर जब परिजन पहुंचे, तो वह फंदे से झूलती मिली। तत्काल उसे नीचे उतारा गया।