बेंगाबाद: बेंगाबाद के कदमाटोल से 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कदमाटोल निवासी राजेश दास ने अपनी 13 वर्ष की पुत्री के लापता हो जाने आवेदन मंगलवार को 12 बजे बेंगाबाद थाना में देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार राजेश दास ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री सरिता कुमारी 12 मई को करीब 9 बजे सुबह घर से निकली थी जो लौट कर वापस घर नहीं आई।