बेंगाबाद: अरघा घाट में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन-पूजन और भव्य भंडारे के साथ हुआ
गिरिडीह के अरघा घाट स्थित उसरी नदी तट पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन सोमवार सुबह सामूहिक हवन-पूजन और 3 बजे तक भव्य भंडारे के साथ हुआ। कथा की शुरुआत 5 मई को मंगल कलश यात्रा से हुई थी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।प्रतिदिन संध्या में वृंदावन से आए आचार्य श्री रबिंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भागवत महात्म्य का रसपान कराया।