बेंगाबाद: चरकापाथर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव उसरी नदी किनारे मिला
बेंगाबाद के चरकापाथर में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।यहां बुधवार दोपहर 1 बजे महिला का शव उसरी नदी के किनारे पाया गया। मृतका की पहचान जुम्मन मियां की पत्नी जमीला बीबी के रूप में की गई। आरोप है कि पति ने ही अपनी पत्नी जमीला बीबी को उसरी नदी में नहाने के क्रम में मार पीट कर और गला घोट कर हत्या कर दी है।