जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र 23 फरवरी को शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। शनिवार को 5:00 बजे उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक भारी व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय मतदान के दौरान मतदाताओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।