कन्नौज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर सीओ दफ्तर और थानों को ई ऑफिस से जोड़ा जाएगा, जनता को होगा इसका सीधा लाभ: एसपी
जनपद कन्नौज में पुलिस विभाग ई ऑफिस के माध्यम से हाईटेक होने जा रहा है जिसके लिए एसपी पुलिस अधिकारियों को खुद प्रशिक्षण दे रहे हैं। सन 2023 में आई ऑफिस की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुई थी जिसको अब विस्तार रूप दिया जाएगा इसका सीधा फायदा आने वाले फरियादियों को मिलेगा। डिजिटल माध्यम से एसपी के द्वारा सीधे किसी भी मामले पर निगरानी रखी जा सकेगी।