कन्नौज: चिरैयागंज के कांशीराम कॉलोनी में महिला के घायल अवस्था में मिलने के मामले में सीओ सदर ने दिया बयान
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के चिरैयागंज स्थित कांशीराम कालोनी में मंगलवार को एक महिला घायल अवस्था में अपने घर पर मिली थी जिसको जिला अस्पताल से रेफर किया गया। घटना को लेकर सदर क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार ने बुधवार को बयान देकर पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ी जानकारी दी। पुलिस इस मामले में साथ रहने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है साथी सीसीटीवी मदद की बात भी कही।