कन्नौज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में एसपी अमित कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार के दौरान एसपी के द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर विभिन्न थाना प्रभारी को निस्तारण के निर्देश दिए।