सेंवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
सेंवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
जिले में अभियान के सफल संचालन हेतु 1050 टीमें, लगभग 2100 स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं 110 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। टीमें घर-घर जाकर पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
इसके अतिरिक्त विशेष मोबाइल टीमें प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, साथ ही सभी अभिभावकों से अपील है कि वे पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh