नशामुक्त समाज ही विकसित भारत की सबसे बड़ी पहचान - न्यायाधीश श्री देवेश मिश्रा
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर समर्पण नशा मुक्ति केंद्र, दतिया में आयोजित "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान" सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर वर्षभर गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड में नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान जारी रखने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री देवेश मिश्रा ने कहा कि नशे से मुक्ति जागरूकता, आत्मसंयम और सामाजिक सहयोग से ही संभव है तथा सभी नागरिकों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई। जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियों के साथ तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने "Say No To Drugs" का संकल्प लेते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण की शपथ ली।
#datia #CMMadhyaPradesh #दतिया #JansamparkMP #MadhyaPradesh #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #विकसितभारत #जनजागरूकता #InternationalDayAgainstDrugAbuse