सड़कों से फिर ‘गायब’ होने लगे लोहे के मोटे ग्रिल
#Bokaro #BokaroSteelCity #IronGrillTheft #RoadSafety #BokaroTownship
#बोकारो टाउनशिप के डिवाइडरों में लगे लोहे के ग्रिल की चोरी एक बार फिर शुरू हो गई है। रात में पुलिस पेट्रोलिंग के दावों के बावजूद सड़कों पर लगे ग्रिल लगातार गायब हो रहे हैं। सेक्टर 4 थाना के सामने सड़क किनारे के लोहे के ग्रिल धीरे-धीरे चोरी हो रहे हैं। बीएसएल ने टाउनशिप की सुंदरता के लिए लाखों रुपये खर्च कर बीच सड़कों पर ग्रिल लगाए थे। लेक रोड में कई जगह ग्रिल गायब हो चुके हैं। ADM से प्लांट जाने वाले मार्ग पर सभी ग्रिल पहले ही खत्म हो चुके हैं। गांधी चौक से बसंती मोड़ के मोटे ग्रिल अब चोरो के निशाने पर है। बीजीएच और सेक्टर 4 थाना के बीच कई स्थानों से ग्रिल की चोरी हो चुकी हैं। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि थाना के सामने ही जब ग्रिल सुरक्षित नहीं तो बाकी जगहों की क्या गारंटी है। चोर पहले इन लोहे के ग्रिल को धीरे-धीरे ढीला करते हैं, फिर कुछ दिनों बाद उन्हें टेढ़ा कर देते हैं और अंततः जमीन पर गिरा कर छोड़ देते हैं, उसके बाद कुछ समय में उन्हें पूरी तरह गायब कर देते हैं।
Chas, Bokaro | Jul 6, 2026