अवगत कराना है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थाना शाहाबाद क्षेत्र से संबंधित प्रसारित खबर " परियल गांव में युवक को हिरासत में लेने से 08 वर्षीय बच्ची की मृत्यु होना" के संबंध में अवगत कराना है कि राममोहन पुत्र नत्थु निवासी ग्राम परियल की 08 वर्षीय पुत्री रूबी विगत 17-18 दिन से बीमार चल रही थी तथा दिनांक 08.06.2026 को स्थानीय पुलिस परियल गांव में मौजूद थी जहां पर स्थानीय पुलिस को यह जानकारी होने पर कि बच्ची 17-18 दिन से बीमार तथा उसे तेज बुखार है, पुलिस टीम द्वारा वाहन का प्रबंध कर बच्ची को परिजनों के साथ चिकित्सालय भिजवाया गया था । कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस पर लगाये गए सभी आरोप पूर्णतः असत्य/निराधार है। उक्त प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह की बाइट -
@Uppolice
@adgzonelucknow
@Igrangelucknow
@dgpup
Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026