प्रतापगढ़: तुलसी सदन का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने सुधार के लिए दिए निर्देश
प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार दोपहर 3 बजे तुलसी सदन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के सौंदर्यीकरण और नियमित रखरखाव पर जोर देते हुए कहा कि तुलसी सदन सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी नागरिक सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से बेहतर ब