चूरू: धोखाधड़ी मामले में 5 साल से फरार आरोपी को रतननगर से गिरफ्तार किया गया, दिल्ली व हरियाणा में काटी फरारी
Churu, Churu | Feb 27, 2025 चूरू के रतननगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। शातिर आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से आरोपी ने दिल्ली और हरियाणा में फरारी काटी। रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिद्धू ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देेश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया है।