चूरू: एनएच 52 रामसरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत, सदर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
Churu, Churu | Feb 27, 2025 चूरू के एनएच 52 रामसरा गांव के पास गुरुवार को ट्रेक्टर ट्राॅली पलटने से हुए हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रैक्टर को मृतक का भाई चल रहा था, सड़क पर अचानक नील गाय आ जाने से उसको बचाने के प्रयास में ट्रेक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना टीम मौके पर पहुंची।