चूरू: चूरू जिला में जेल सुपरिंटेंडेंट को बंदी ने जान से मारने की धमकी दी, कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Feb 27, 2025 चूरू जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट को एक बंदी ने जान से मरवाने की धमकी दी है। दो बंदियों के बीच लड़ाई झगड़े में जब आरोपी बन्दी को जेल प्रशासन ने दूसरे वार्ड में भिजवाया तो उसने वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में जेल प्रहरी नरेंद्र कुमार ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया कर रहे हैं।