चूरू: भालेरी रोड़ सोमासी के पास बाइक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में लाया गया
Churu, Churu | Feb 26, 2025 चूरू के भालेरी रोड पर सोमासी गांव के पास बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल बाइक सवार व्यक्ति को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।