चूरू: ज़िले में 32 केंद्रों पर आयोजित हुई REET 2024 परीक्षा, पुलिस प्रशासन ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम
Churu, Churu | Feb 27, 2025 चूरू जिले में गुरुवार को रीट परीक्षा का आयोजन 47 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। इनमें चूरू में 32 और रतनगढ़ में 15 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई है। नोडल अधिकारी ने दिन में एक बजे बताया कि लेवल प्रथम परीक्षा पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर साढे 12 बजे आयोजित की गई। इसमें 7 हजार 976 अभ्यर्थी शामिल हुए।