चूरू: देपालसर रोड़ पर पति ने शराब के नशे में पत्नी और उसकी मां से की मारपीट, घायल बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची मां
Churu, Churu | Feb 27, 2025 चूरू के देपालसर रोड़ पर पीहर आई महिला और उसकी मां से पति ने शराब के नशे में मारपीट की। घायल हालत में महिला को उसकी मां ने राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।