इटाढ़ी: "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत इटाढ़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Itarhi, Buxar | Jun 4, 2026 पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत इटाढ़ी प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) किरण कुमारी ने किया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।