हरदा: नेहरू स्टेडियम स्थित 14 दुकानों के संचालकों से नगर पालिका ने वसूला ₹2.85 लाख का किराया, 5 दुकानों को किया सील
Harda, Harda | Jan 18, 2025 नगर पालिका ने शहर के दुकानदारों से बकाया किराया वसूली के लिए अभियान शुरू किया है। नगरपालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि नेहरू स्टेडियम की दुकानों पर अब भी करीब 4 लाख रुपए किराया का बकाया है। किराया जमा नहीं कराने पर दुकानें सील की जा रही है। आगे भी किराया वसूली के लिए अभियान जारी रहेगा।