गुमला: नगर भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Gumla, Gumla | Jul 14, 2025 नगर भवन गुमला में कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला अध्यक्ष चैतु उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में गुमला सिमडेगा और लोहरदगा जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह गुमला जिला के पर्यवेक्षक बंधु तिर्की पूर्व मंत्री बादल पत्र लेख उपस्थित थे।