गुमला: बैंक ऑफ़ इंडिया टोटो के पास बैल के हमले में घायल बाइक सवार युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Gumla, Gumla | Jul 14, 2025 गुमला लोहरदगा रोड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया टोटो के पास बैल के हमले से बाइक सवार फट्टी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति घायल होकर बेहोश हो गया। घटना में व्यक्ति के सर चेहरा में काफी चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना टोटो थाना को दी। टोटो थाना के एसआई गफ्फार अंसारी पुलिस वाहन से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति बेटी को घाघरा हॉस्टल पहुंचा कर घर लौट रहा था।