गुमला: गुमला में नाग सांप का महिला पर दोबारा हमला, 24 घंटे में सर्पदंश से तीन घायल
Gumla, Gumla | Jul 14, 2025 गुमला जिला में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों से सर्प दंश से तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा पाहन टोली गांव की है। 42 वर्षीय महिला मुर्गा फार्म से निकली और नाग सांप ने उसे दो बार डस लिया। दूसरी घटना अरमई गांव में 50 वर्षीय महिला व तीसरी घटना खरका पंचायत की डेवीडीह गांव में 15 वर्षीय छात्र को सांप ने पैर में काट लिया।