भितरवार: सेफ क्लिक 2.0 अभियान संपन्न, भितरवार में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया
मध्य प्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के समापन अवसर पर भितरवार नगर में सैकड़ो स्कूली छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया। एसडीओपी एवं थाना प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, सुरक्षा डिजिटल व्यवहार और ऑनलाइन ठगी से बचने की शपथ दिलाई।