कुलपहाड़: जैतपुर में बिना परमिट दौड़ रहीं दो प्राइवेट बसें सीज, एआरटीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप
कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर कस्बे में उत्तर प्रदेश सरकार के 1 से 15 जुलाई तक चल रहे विशेष अभियान के तहत एआरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान बिना परमिट यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही दो प्राइवेट बसों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बसों में सवार यात्रियों ने हंगामा किया, जिसके बाद एआरटीओ ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कर भेजा।