सूरजगढ़: बरियारपुर और श्री किशुन पंचायत के कोरासी गांव में जन सुनवाई शिविर का आयोजन
जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सूरजगढ़ा प्रखंड के 6 जनजातीय टोला में 21 से 23 मई तक जनसुनवाई शिविर का आयोजन हुआ. अंतिम दिन शनिवार को बरियारपुर पंचायत के टाली कोरासी एवं श्री किशुन पंचायत के श्री किशुन कोरासी गांव में शिविर आयोजित हुआ. अपराह्न 12:30 बजे टाली कोरासी गांव में शिविर प्रभारी CDPO रीना कुमारी द्वारा लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी.