निज़ामाबाद: खंडवारी गांव में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरायमीर कोतवाली क्षेत्र के खण्डवारी गांव में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने गांव में स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पीछे खाई के पास एक लगभग 32 वर्षीय युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा।