अतर्रा: पवाई गाँव में दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता के अपहरण का आरोप, पति समेत 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा
Atarra, Banda | Jul 22, 2026 दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता के अपहरण का आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के ग्राम हुडा निवासी विवाहिता अभिलाषा ने पति सहित तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जबरन अगवा करने और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।