बाँदा :-हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलने वाले 08 अभियुक्तों को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद् ताश के पत्ते, मालफड़ तथा जामा तलाशी में कुल 02 लाख 06 हजार 610/रुपये, 01 मोटरसाइकिल व तीन कार बरामद ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जुआं जैसे संगठित अपराधों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 29.07.2026 की देर शाम थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि जरिए मुखबिर द्वारा थाना कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि मवई बाईपास रोड़ नशा मुक्ति केन्द्र के पास कुछ व्यक्ति संगठित होकर हार-हीत की बाजी लगाकर जुआं खेल रहे है । सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मौके से छापेमारी कर 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद् ताश के पत्ते, मालफड़ व जामा तलाशी के 206610/ रुपये, 01 दोपहिया वाहन, 03 कार व 09 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं ।
*बरामदगी-*
▪️52 अदद् ताश के पत्ते
▪️मालफड़ व जामा तलाशी के 206610/ रुपये
▪️09 अदद मोबाइल फोन
▪️01 दोपहिया वाहन (01 मोटरसाइकिल)
▪️03 चार पहिया वाहन
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. प्रिन्सू पुत्र सुरेश निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
2. विवेक पुत्र य़शवीर निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
3. रंजीत पुत्र राजकिशोर निवासी राजपूत नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
4. राजेश पुत्र चन्द्रभूषण निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
5. शिवप्रकाश पुत्र अरिमर्दन निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
6. अनूप पुत्र हरदयाल निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
7. अर्जुन पुत्र भगवान निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
8. शिवम पुत्र विक्रम निवासी महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 210/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआं अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. थानाध्यक्ष कोतवाली देहात संजीव कुमार चौबे
2. महोखर चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह
3. कां0 श्याम सुन्दर यादव
4. कां0 राजेश राय
5. कां0 विकास सिंह
6. कां0 अंकेश कुमार
7. कां0 उमेश कुमार यादव
8. कां0 आकाश कुमार
Atarra, Banda | Jul 30, 2026