बाँदा :-थाना मटौंध पुलिस द्वारा क्रूरतापूर्वक वाहन में क्षमता से अधिक बेजुबान पशुओं को लादकर ले जाने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । एक डीसीएम वाहन में कुल 14 पशुओं को ले जा रहे थे अभियुक्त ।*
*विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में दिनांक 28/29.07.2026 की देर रात्रि को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम दुरेड़ी चौकी भूरागढ के पास से अभियुक्तों को एक डीसीएम वाहन में क्रूरतापूर्वक पशुओं को लादकर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया । डीसीएम वाहन से कुल 14 भैंस बरामद हुई है ।
*बरामदगी-*
▪️14 नग भैंसे/भैंसा
▪️01 डीसीएम वाहन (परिवहन में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. वाहिद पुत्र मजीद निवासी कोर्रही थाना बिसण्डा जनपद बांदा ।
2. जसीम पुत्र शकील निवासी कोर्रही थाना बिसण्डा जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 मटौंध दीपेऩ्द्र कुमार सिंह
2. नि0 प्रेमनाराय़ण सिंह
3. उ0नि0 अरविन्द्र कुमार चौकी प्रभारी भूरागढ़
4. कां0 अनुज यादव
5. कां0 शशिकांत
6. कां0 सौरभ गुप्ता
Atarra, Banda | Jul 30, 2026