मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिला वॉर्ड सदस्य संघ ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
पूर्वी चम्पारण जिला वॉर्ड सदस्य संघ के जिला संयोजक उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मिलकर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में जिला संयोजक श्री सिंह ने बताया कि पंचायती राज मंत्री से संतोषजनक जवाब मिला है।