कैरो: ईरान-इजराइल तनाव का लोहरदगा बाजार पर असर, खाद्य सामग्री महंगी, LPG संकट से रेस्टोरेंट के दाम बढ़े
लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर अब स्थानीय बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ रहा है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे बाजार से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य पदार्थों सहित कई जरूरी सामानों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।