कैंपियरगंज: यूपी के कैम्पियरगंज इलाके में कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक-छात्रा का वीडियो वायरल, भाई ने शिक्षक को थप्पड़ मारा
जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर राजपुर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक और छात्रा से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। बुधवार को हुई घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया। वीडियो में छात्रा के भाई और उसके साथ आए कुछ युवकों द्वारा कंप्यूटर लैब में शिक्षक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा रहा है।