चास: भंडरो पंचायत में नशे के विरुद्ध महिलाओं का हल्ला बोल
Chas, Bokaro | May 24, 2026 बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत भंडरो पंचायत की सैकड़ों महिलाओं ने आज रविवार समय लगभग साढ़े तीन बजे शराब और नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में "नशा बंद करो" की तख्तियाँ लेकर महिलाओं ने पंचायत भवन तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब से गाँव में घरेलू हिंसा, गरीबी और बच्चों की पढ़ाई बर्बाद हो रही है।