जांजगीर: बीटीआई चौक से कलेक्ट्रेट चौक तक बनेगा डिवाइडर, काम शुरू होने से यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
जांजगीर-चांपा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल की है। बीटीआई चौक से कलेक्ट्रेट चौक तक सड़क पर डिवाइडर बनाने का काम शुरू हो गया है। डिवाइडर बनने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होने और यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के इस प्रमुख मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की।