सबलगढ़: 83 दिनों से जनहित सत्याग्रह जारी, पार्षद ने की भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसमस्याओं को लेकर शुरू किया गया जनहित सत्याग्रह 83वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रह में जनप्रतिनिधियों ने नगर की व्यवस्थाओं और जनता के पैसों के उपयोग को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई