राजगढ़: भाकरा में पूर्व सरपंच रामनिवास मितड़ ने नवनियुक्त सरपंच कमला नेहरा और डॉ. सुनील नेहरा का भव्य स्वागत किया
Rajgarh, Churu | Nov 10, 2026 तहसील के ग्राम पंचायत राधा बड़ी के नवनियुक्त सरपंच का गांव भाकरां में पूर्व सरपंच रामनिवास मितड़ एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सरपंच रामनिवास मितड़ की ओर से गांव भाकरां एवं राधा बड़ी के ग्रामीणों के लिए चाय-पानी, नाश्ते एवं सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई व भव्य स्वागत किया।