नौतनवा: प्राथमिक विद्यालय नौतनवां प्रथम में अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ की बैठक हुई
प्राथमिक विद्यालय नौतनवां प्रथम में रविवार को अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ की एक आवश्यक बैठक हुई । जिसमें रसोइयों की समस्याओं पर चर्चा किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान रहे ।नौतनवां कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रसोइया महासंघ की बैठक में रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने रसोइयों की समस्याओं को गिनाते हुए बताया।