नौतनवा: नौतनवा प्रभारी निरीक्षक ने थाना सभागार में मातहतो के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नौतनवा थानाध्यक्ष ने रविवार को थाना सभागार में मातहतों के साथ बैठक कर सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान स्थिति का अपडेट लेते हुए विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान में नौतनवा थाने के कुल 67 हिस्ट्रीशीटर हैं जिनका मिलान कर इनके बारे में जानकारी ली गई ।