नौतनवा: ग्राम पंचायत महरी सहित विभिन्न गांव में कैंप लगाकर आठ हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क जांच एवं दवा वितरण
नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी, असुरैना, जिगीना, सेवतरी, गंगवलियाँ, गुरचिहा, बडीहारी, बांधा सहित रामपुर पंडित में शनिवार सुबह शिविर लगाकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि का वितरण किया गया। जिसमें शाम तक आठ हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व नि:शुल्क औषधि वितरण किया गया।