अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के महराजगंज जनपद के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में अड्डा बाजार में ब्लाक स्तर के पदाधिकारीयों का चयन रविवार दोपहर किया गया। चयन के बाद, क्षेत्र के नागरिकों ने पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।