साढ़ थाना क्षेत्र के कुढ़नी चौकी अंतर्गत कानपुर फतेहपुर सीमावर्ती एक बंबी में अज्ञात शव उतराता हुआ देखा तो स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी । वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।