जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं एएनसी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मखदुमपुर में आयोजित आशा कार्यकर्ता कार्यशाला को जिला पदाधिकारी ने किया संबोधित*
आज दिनांक 15 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मखदुमपुर में आयोजित आशा कार्यकर्ता उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की समयबद्ध प्रसव पूर्व जांच (ANC) तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना था।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मखदुमपुर प्रखंड में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक गर्भवती महिला की कम-से-कम चार प्रसव पूर्व जांच (ANC) कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला एएनसी जांच एवं संस्थागत प्रसव से वंचित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम आपसी समन्वय के साथ नियमित गृह भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें।
*उन्होंने संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने तथा लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।*
कार्यशाला के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान के संबंध में सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उनकी समय पर स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर में नैट (NAAT) जांच एवं एक्स-रे कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आशा कार्यकर्ताओं को दिया, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।कार्यशाला के अंत में सभी आशा कार्यकर्ताओं को इससे संबंधित शपथ दिलाया गया।
कार्यशाला में अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, सिविल सर्जन, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकार,स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम एवं बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar #Educación
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
15 views | Jehanabad, Bihar | Jul 15, 2026