आज दिनांक 15 जुलाई को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई एवं सुधारात्मक निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए गए।
जिला पदाधिकारी द्वारा अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में खाली पड़े सीटो को शीघ्र भरने हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया गया। *अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा योजना* अंतर्गत कम आवेदन पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा नाराज़गी प्रकट करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को योजना के प्रचार प्रसार हेतु निदेशित किया गया।
*अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना एवं अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास* योजना हेतु क्रमशः न्यूनतम 3 एकड़ तथा 30-50 डिसमिल उपयुक्त भूमि ढूंढने हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
समीक्षा के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री हेमन्त कुमार एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
22 views | Jehanabad, Bihar | Jul 15, 2026