कर्वी: एडीएम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को धूमधाम से मनाए जाने के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि प्रातः 7 बजे मलिन बस्तियों में सफाई अभियान, 8 बजे प्रभात फेरी घोष के साथ एनसीसी स्काउट तथा झांकियां निकाली जाएगी.